Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से 1 माह की बच्ची गायब:मां ने रुपये निकालने के दौरान महिला को सौंपा था, तलाश में जुटी पुलिस

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को एक माह की नवजात बच्ची गायब हो गई। बच्ची की तबीयत में सुधार के बाद उसे फीडिंग के लिए एनआईसीयू से कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां और बच्ची दोनों गायब मिलीं। कुछ देर बाद माता-पिता मेडिकल चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां और पिता के बयानों में अलग-अलग बातें सामने आई हैं। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्ची और संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है। 15 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी बच्ची संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने एक महीने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर 15 अक्टूबर को बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में 500 नंबर बेड पर उसका इलाज चल रहा था। बच्ची की हालत में सुधार होने पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया। करीब दो घंटे बाद जूनियर डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां और बच्ची वहां नहीं मिलीं। जानकारी मिलने पर राममनोहर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वह पत्नी रोशनी के साथ मेडिकल चौकी गए और बच्ची के गायब होने की सूचना दी। मां-पिता के बयानों में अलग-अलग बातें बच्ची के पिता राममनोहर के मुताबिक, घटना से पहले सुबह से ही उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पत्नी की देखभाल के लिए आई अपनी साली को घर छोड़ने गए थे। उस समय वार्ड में रोशनी बच्ची के साथ अकेली थी। दोपहर में उन्हें फोन पर बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली। वहीं, रोशनी का कहना है कि वह खाना खाने के लिए बच्ची को लेकर वार्ड से निकली थी। रुपये निकालने के लिए उसने पास खड़ी एक महिला को बच्ची संभालने के लिए दी थी। उसके मुताबिक, कुछ ही देर बाद महिला बच्ची को लेकर गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मां और पिता के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि बच्ची के गायब होने की स्थिति स्पष्ट हो सके और उसे जल्द बरामद किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक हटे:भाजपा MLC की शिकायत पर दायित्व से मुक्त किया गया; प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी
    Next Article
    राकेश टिकैत ने प्रयागराज में उठाईं 12 सूत्रीय मांगें:किसान यूनियन कार्यालय पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment