Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक हटे:भाजपा MLC की शिकायत पर दायित्व से मुक्त किया गया; प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी

    16 hours ago

    1

    0

    भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत के बाद मतगणना से एक दिन पहले ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक रहे 2007 बैच के आईएएस अभय सिंह को इस दायित्व से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिन्दु को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तत्काल निर्वाचन क्षेत्र में रिपोर्ट करने को कहा गया है। सोमवार की शाम को वह गोरखपुर पहुंच गए। देवेंद्र सिंह ने अभय सिंह के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर का हवाला देते हुए भारत निर्वाचन आयोग को मेल किया था। उसके बाद मतगणना कर्मियों को खुला पत्र भी लिखा था। माना जा रहा है कि किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। मतदान के दिन ही की थी शिकायत शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान के दिन, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर एमएलसी देवेंद्र सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग को मेल करके यहां के प्रेक्षक अभय सिंह को हटाने की मांग की थी। उन्होंने प्रेक्षक की तैनाती पर सवाल खड़े किए थे। एमएलसी ने कहा था कि 2019 में अवैध खनन मामले में इस अधिकारी के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया था। उनके आवास पर छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर नकद बरामद हुआ था। इस ममले में सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति और उससे संबंधित तथ्यों का गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग एमएलसी ने की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे दागी अफसर से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती। एमएलसी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षक को मतगणना से एक दिन पहले ही हटा दिया। उनकी जगह नए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रेक्षक को हटाने के बाद सपा प्रत्याशी के खेमे में भी खुशी है। सपा प्रत्याशी डा. संजयन ने कहा कि ऐसे प्रेक्षक को हटाया जाना उचित है। यह पहली सफलता है। जानिए भाजपा एमएलसी ने क्या कहा भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन आयोग के इस फैसले का स्वागत किया है। भ्रष्ट और बेईमान अधिकारी को हटा दिया गया। इसके लिए मैं भारत निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देता हूं। प्रदेश के सबसे भ्रष्ट अफसर अफसर को हटाकर एक ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के अधिकारी को प्रेक्षक बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव का रिजल्ट आज:देवेंद्र प्रताप और विनय तिवारी की प्रतिष्ठा दांव पर, संजयन त्रिपाठी पर टिकी नजरें
    Next Article
    गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से 1 माह की बच्ची गायब:मां ने रुपये निकालने के दौरान महिला को सौंपा था, तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment