Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल महाराजगंज के DM बने:लखनऊ के CDO अजय जैन बने गोरखपुर के नए नगर आयुक्त

    3 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान आठ जिलों- देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में गोरखपुर के नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को महराजगंज का डीएम बनाया गया है। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय जैन को गोरखपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके बाद अब अजय जैन गोरखपुर नगर निगम के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास प्रशासनिक अनुभव का लंबा कार्यकाल रहा है, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरव सिंह सोगरवाल ने फरवरी 2024 में गोरखपुर नगर आयुक्त का पद संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने शहर में कई महत्वपूर्ण काम कराए और गोरखपुर को साफ-सफाई और विकास के मामले में आगे बढ़ाया। नगर आयुक्त के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां: उनके कार्यकाल में गोरखपुर में साफ-सफाई, आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया। अब महराजगंज के डीएम के रूप में उनसे इसी तरह के विकास कार्यों की उम्मीद की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ आ रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग:दोनों डिप्टी सीएम सवार थे; तूफान, तेज बारिश होने पर डायवर्ट
    Next Article
    लखनऊ ईदगाह में लगा 197वां मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच, दवा और चश्मे बांटे गए; मौलाना बोले- इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment