Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ ईदगाह में लगा 197वां मेडिकल कैंप:मुफ्त जांच, दवा और चश्मे बांटे गए; मौलाना बोले- इंसान की मदद करना इबादत का हिस्सा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में 197वां स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। मेडिकल कैंप में विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने हिस्सा लिया। कैंप में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। मुफ्त जांच, दवाएं और चश्मे भी वितरित किए गए। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। 'खुशनसीब हैं वो लोग, जो जरूरतमंदों के काम आते' मौलाना ने कहा कि खुदा के बन्दों से संवेदना व मोहब्बत करना, जरूरतमन्दों की मदद करना और परेशान लोगों को सहारा देना इस्लामी शिक्षा का हिस्सा है। मौलाना ने कहा कि खुशनसीब है, वह लोग जो जरूरतमन्दों की सहायता करते हैं। हम सब के लिए आवश्यक है कि बिना धर्म जाति के भेदभाव के प्रत्येक इंसान की मदद करें। मेडिकल कैंप लगने से अस्पतालों का भी बोझ कम होता है। जो सामान्य मरीज होते हैं उन्हें अस्पताल जाकर लाइन नहीं लगाना पड़ता है और अपने क्षेत्र में आसानी से इलाज मिल जाता है। मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा कैंप की शुरुआत जनवरी 2000 में मौलाना मुफ्ती अबू तय्यब अहमद मियां फरंगी महली की अध्यक्षता में हुई थी। यह 197वां कैंप है, जो हर महीने आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब तक इन कैंपों से बिना किसी भेदभाव के हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। कैंप में आने वाले लोगों का ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई प्रकार की जांच की गई मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार सलाह और उपचार भी दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल महाराजगंज के DM बने:लखनऊ के CDO अजय जैन बने गोरखपुर के नए नगर आयुक्त
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में मौसम बदला, आंधी-धूल और बूंदाबांदी:जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment