Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद निधि एक करोड़ करने की मांग, 1878 करोड़ रुपये की आय वाले बजट को मंजूरी

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम की 17वीं बैठक गुरुवार दोपहर से महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। सदन की बैठक में 1878 करोड़ रुपये की आय वाले बजट को मंजूरी दे दी गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपनी वरीयता राशि एक करोड़ रुपये करने की मांग को लेकर हंगामा किया। काफी समय बाद बैठक में पहुंचे विधायक ग्रामीण विपिन सिंह की मौजूदगी में पार्षदों ने अपना भत्ता बढ़ाने की मांग भी रखी। इसके अलावा पार्षदों ने मांग की कि भवनों के नक्शे पास करने का अधिकार नगर निगम को दिया जाए। उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि विरासत गलियारे के निर्माण में हो रही देरी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। वार्ड 72 से पार्षद देवेंद्र गौंड ने इस मौके पर शायराना अंदाज में तंज भी कसा। उन्होंने कहा- जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे। बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़कों और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित सभी विभागाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों और अधिकारियों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से बैठक में भाग लें, ताकि शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। पार्षद निधि बढ़ाने की मांग और बजट पर बहस ने बैठक को चर्चा का केंद्र बना दिया, जिसे शहर के विकास की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। नगर निगम की पल पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेलखंड बनेगा नई हरित क्रांति का अगुआ:नानाजी देशमुख द्वारा गांवों के समग्र विकास के लिए तैयार किए गए मॉडल
    Next Article
    बक्सर में वरमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारी:बिना दुल्हन लौटी बलिया की बारात, दूल्हे ने कहा- अब जीवन भर नहीं करूंगा शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment