Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद निधि हुआ 70 लाख, हंगामे के बीच 1878 करोड़ रुपये वाले बजट को मंजूरी

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम में सदन को 17वीं बैठक गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। सदन की बैठक में 1878 करोड़ रुपये की आय वाले बजट को मंजूरी दे दी गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपनी वरीयता राशि एक करोड़ रुपये करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी बीच बैठक में पहुंचे विधायक ग्रामीण विपिन सिंह की मौजूदगी में पार्षदों ने अपना भत्ता बढ़ाने की मांग भी रखी। इसके अलावा पार्षदों ने मांग की कि भवनों के नक्शे पास करने का अधिकार नगर निगम को दिया जाए। उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया कि विरासत गलियारे के निर्माण में हो रही देरी से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पुंई कुछ पार्षद अपनी अपनी वार्ड की समस्या को लेकर सदन में अपनी बात रखे। जिसमें सड़क, बिजली, नाली स्लैब और टैक्स संबंधी मु्द्दे थे। इन सभी मुद्दों को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गम्भीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान के लिए निर्देश भी दिया। वार्ड 72 से पार्षद देवेंद्र गौंड ने इस मौके पर शायराना अंदाज में तंज भी कसा। उन्होंने कहा- जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे। बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सड़कों और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित सभी विभागाध्यक्ष बैठक में मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों और अधिकारियों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से बैठक में भाग लें, ताकि शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। पार्षद निधि बढ़ाने की मांग और बजट पर बहस ने बैठक को चर्चा का केंद्र बना दिया, जिसे शहर के विकास की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। नगर निगम की पल पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा, 98 छात्र अनुपस्थित:कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article
    3 युवकों की जान बचाकर किशोर यमुना में डूबा:जालौन में गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी, नदी की तेज धारा में बहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment