Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा, 98 छात्र अनुपस्थित:कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा और चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गईं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र हुए। पहली पाली में 711 में से 686 परीक्षार्थी शामिल हुए और 25 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 1427 में से 1354 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 73 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी में पहली पाली की परीक्षा पहली पाली में इंटरमीडिएट के कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान तथा कृषि जन्तु विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र वितरित किए गए और निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी बनी रही। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। दूसरी पाली में भूगोल का प्रश्नपत्र दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा कराई गई। इस पाली में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था या नकल की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय तक चली। मुख्य गेट पर सघन तलाशी व्यवस्था बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी छात्र के पास कोई अनधिकृत सामग्री न हो। पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरे दिन परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरव गोस्वामी हत्याकांड के 8 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट:संपत्ति कुर्क होगी, इसाइयों की पुलिया पर दिनदहाड़े गोली मारी थी
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद निधि हुआ 70 लाख, हंगामे के बीच 1878 करोड़ रुपये वाले बजट को मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment