Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम में 23 को नए पार्षदों का शपथ:10 लोग को किया गया था मनोनीत, मिलेगी नई जिम्मेदारी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे नगर निगम के सदन हाल में होगा। इस दौरान सभी नामित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मेयर दिलाएंगे शपथ शपथ ग्रहण समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सभी पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने पत्र जारी कर सभी पदेन सदस्यों, वर्तमान पार्षदों, विभागाध्यक्षों और जोनल अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। नगर निगम प्रशासन इस कार्यक्रम को नए सदस्यों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रहा है। इसके बाद ये पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। शपथ लेने वाले 10 नामित पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव और संजय कुमार वैश्व शामिल हैं। इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 15 मार्च को चुने गए थे मनोनित पार्षद सरकार की ओर से नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था। गोरखपुर नगर निगम में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी होंगे। इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। 10 लोगों की सूची में 4 वैश्य, दो क्षत्रीय, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जाति, एक निषाद एवं एक कायस्थ समाज से शामिल किए गए हैं। एक महिला को भी मनोनित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद पर ‘धुरंधर 2’ को देखने सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़:दर्शकों ने कहा– 3-4 घंटे कब बीत गए पता ही नहीं चला, पहले पार्ट से ज्यादा दमदार कहानी
    Next Article
    गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर कैंडल मार्च:फिरोजाबाद में दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment