Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान:बोले- सपा, कांग्रेस आपदा में अवसर खोजते हैं, ये बौखला गए हैं

    2 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर की सराहना करते हुए इसे ज्ञान, भक्ति और कर्म की त्रिवेदी भूमि बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि देश में तेजी से विकास हो रहा है और लगातार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा समय आ गया है जब जो नेता शिलान्यास करता है, वही उसका लोकार्पण भी करता है, जो पहले कम देखने को मिलता था। विपक्ष आपदा में अवसर खोजता है विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सरकार से पूरी तरह हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में विपक्ष ऐसे मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का विरोध करता है, जो देशहित से जुड़े होते हैं। ये ऐसे लोग हैं जो आपदा में भी अवसर तलाशते हैं। उन्होंने गोरखपुर की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेदी संगम दिखाई देता है। यह भगवान बुद्ध की शांति, कबीर साहब की क्रांति और गुरु गोरखनाथ की शक्ति की भूमि है। इस धरती ने कई क्रांतिकारियों और महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई से लेकर जनता की सेवा तक में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ऐसे सभी महापुरुषों को नमन किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष साथ खड़े रहते थे, लेकिन अब कुछ दल हर स्थिति में राजनीतिक अवसर तलाशते हैं और प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में सीओ सिटी के सामने दुकान पर कब्जा:पीड़ितों का दावा, केस जीतने के बाद जबरन किया कब्जा, सीओ सिटी भागे
    Next Article
    30 घंटे बाद नाले से निकाली गई युवक की लाश:पानी के तेज बहाव के कारण ऑपरेशन में आई दिक्कत, हरदोई से बरेली आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment