Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार:सोये हुए यात्रियों का उड़ाता था मोबाइल, GRP ने भेजा जेल

    2 hours ago

    2

    0

    रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पूर्वी छोर पर की गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ती चोरी, लूट और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी थाना गोरखपुर की टीम सतर्कता के साथ निगरानी कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी (22 वर्ष) पुत्र अनिल तिवारी के रूप में हुई है। युवक गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र के मर्चा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी का विवरण तलाशी के दौरान आरोपी के पास से: बरामद किए गए। पुलिस इन मोबाइलों के असली मालिकों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। पूछताछ में हुआ खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध कबूल करते हुए बताया कि मैं ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। पुलिस ने बताया कि- मौका मिलते ही शातिर चोर यात्रियों का मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लेता था। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल और सामान को वह राह चलते लोगों को सस्ते दामों पर बेच देता था। इसी पैसे से वह अपना दैनिक खर्च चलाता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह मंगलवार को भी चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचने के इरादे से स्टेशन पर आया था। इससे पहले लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह पकड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम इस सफल कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। अपराध पर पड़ेगा असर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली मोबाइल चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। साथ ही यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निघासन विधायक शशांक वर्मा को जनता ने नकारा:तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष भाजपा में पहली पसंद, सपा के हिमांशु आगे, कांग्रेस-बसपा कैंडिडेट को जानिए
    Next Article
    युवा कांग्रेस चलाएगी नौजवान किसान यात्रा:ट्रेड डील के विरोध में 1 मई से सहारनपुर से शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment