Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान फूल मंडी के पूर्व संचालक विशाल पर मुकदमा दर्ज:नगर निगम के नायब तहसीलदार ने अवैध वसूली और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दी तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    नगर निगम वाराणसी द्वारा 19 जनवरी 2026 को कब्जा मुक्त कराई गयी किसान फूल मंडी मलदहिया में अब किसानों से किसी तरह का पैसा नहीं लिया जा रहा है। इसी बीच 12 फरवरी को एक किसान द्वारा फोन से शिकायत की गयी कि किसान फूल मंडी के पूर्व संचालक विशाल दुबे अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम से दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की गई। इसपर नायब तहसीलदार नगर निगम शेषनाथ की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने विशाल दुबे के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया - सरकारी कार्य में बाधा डालने और जबरदस्ती करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फूल मंडी से जुड़ी देखिये तीन तस्वीरें… 19 जनवरी को खाली कराई गयी थी फूल मंडी इस संबंध में नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ ने बताया - मलदहिया स्थित किसान फूल मंडी मकान संख्या 21/112-के को अवैध वसूली की शिकायत के बाद 19 जनवरी 2026 को कब्जा मुक्त कराया गया था। इसपर संचालक विशाल दुबे ने हंगामा किया था। खुद पर तेल छिड़का कर आग लगाने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। और किसान फूल मंडी, मलदहिया का संचालन कब्जा उक्त करवाकर नगर निगम कर रहा था। 12 फरवरी को दोबारा मिली शिकायत शेषनाथ ने बताया - 12 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से सूचना मिली कि विशाल दुबे और उसके साथ एक बार फिर गेट पर खड़े होकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसपर अपर नगर आयुक्त ने तत्काल इसकी सूचना सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा को दी गयी। इसपर थाने से दो सिपाही गए और उक्त नंबर पर बात की तो उन्हें भी अवैध वसूली की बात बताई गयी। जिसकी सूचना हमें दी गई। रात 7 बजे के बाद की छापेमारी नायब तहसीलदार ने बताया - नगर निगम प्रवर्तन दल, अपर नगर आयुक्त के साथ हमने उसी दिन रात 7 बजे के बाद फूलमंडी पर छापेमारी की तो विशाल दुबे और उसके साथी फूल मंडी के गेट पर वसूली करते हुए दिखाई दिए। इसपर उन्हें वहां से हटने को कहा गया। लेकिन वो गाली गलौज और धक्का मुक्की करने लगे। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा नायब तहसीलदार शेषनाथ की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया - विशाल दुबे के खिलाफ नगर निगम के नायब तहसीलदार की तहरीर पर बीएनएस की धारा - 221, 352 और 115(2) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के दुर्वासा धाम पर हुआ शिव पार्वती विवाह:शिव बारात निकाली गई, 26 साल से निभाई जा रही परंपरा
    Next Article
    कानपुर में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट:17 और 18 फरवरी को बादल छाएंगे, रविवार सबसे गर्म दिन रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment