Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से हवाई सफर होगा महंगा:यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, ATF बढ़ने से टिकट दरों में बढ़ोतरी संभव

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से हवाई यात्रा करने वालों की अब जेब और ढीली होने वाली है। विमान का ईंधन (ATF) महंगा होने से फ्लाइट चलाने का खर्च बढ़ गया है। सरकार ने अभी कीमतें धीरे-धीरे बढ़ाई हैं, लेकिन एयरलाइंस पर खर्च का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में साफ संकेत हैं कि आने वाले दिनों में उड़ान भरने वाले यात्रियों को टिकट के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। दरअसल, गोरखपुर एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 26 फ्लाइट का मूवमेंट (आना-जाना) होता है। इन उड़ानों के जरिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सीधा संपर्क बना हुआ है। हर दिन सैकड़ों यात्री इन फ्लाइट्स से सफर करते हैं, ऐसे में किराया बढ़ने का असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा। जल्द बढ़ सकते हैं टिकट के दाम फिलहाल यात्रियों के लिए राहत की बात है कि टिकट के दाम में अचानक बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अस्थायी है। जैसे-जैसे एयरलाइंस पर लागत का दबाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे टिकट की कीमतें भी बढ़नी शुरू हो जाएंगी। दिल्ली रूट पर सबसे पहले बढ़ेंगे दाम गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान सबसे ज्यादा व्यस्त रहती है। नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इसी रूट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए किराया बढ़ने का असर सबसे पहले दिल्ली रूट पर देखने को मिल सकता है, इसके बाद अन्य शहरों की उड़ानों में भी बढ़ोतरी होगी। गोरखपुर जैसे शहरों में उड़ानों की संख्या सीमित होती है। ऐसे में जब ईंधन महंगा होता है, तो एयरलाइंस के पास किराया बढ़ाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं होता। इससे यहां के यात्रियों पर सीधा असर पड़ता है और यात्रा महंगी हो जाती है। एयरलाइंस बदल सकती हैं अपनी रणनीति लागत बढ़ने की स्थिति में एयरलाइंस कम यात्रियों वाले समय में उड़ानें घटा सकती हैं या किराया बढ़ाकर नुकसान की भरपाई कर सकती हैं। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में भी दिक्कत हो सकती है और विकल्प कम हो सकते हैं। अभी से बुकिंग करना रहेगा समझदारी विशेषज्ञों की सलाह है कि जो लोग आने वाले दिनों में यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें। इससे आगे होने वाली संभावित किराया बढ़ोतरी से बचा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में स्कूल चलो अभियान शुरू:पहले दिन रैलियों और पुस्तक वितरण से गूंजा जनपद
    Next Article
    लखनऊ में दो सड़क हादसे, अलग-अलग जगहों पर मौत:महानगर में हॉस्पिटल कर्मी, गोसाईगंज में पेंशन निकालने गई बुजुर्ग का हुआ एक्सीडेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment