Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'गर्लफ्रेंड-बच्चे की हत्या कर लाश संग 2 रात सोया':झांसी में बॉयफ्रेंड बोला- मुझसे पैसे लेती, पति के पास जाना चाहती थी, ऊपर भेज दिया

    1 hour ago

    1

    0

    “मेरी दोस्ती 6 महीने पहले नीलू से हुई थी। मैं उससे प्यार करता था, लेकिन वो पैसों की लालची थी। मुझसे पैसे लेती और फिर गुरुग्राम चली जाती थी। उसने कभी मुझे छूने तक नहीं दिया। 2 अप्रैल को वो फिर पैसे मांगने लगी तो विवाद हो गया। नीलू पति के पास जाने की जिद पर अड़ गई। तब मैंने उसे ऊपर (हत्या की दी) पहुंचा दिया। नीलू का 3 साल का बेटा कृष्णा जाग गया तो उसे भी मार दिया। दोनों को मारकर उसी घर में सो गया। दूसरी रात भी वहीं सोया। फिर नीलू के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और बच्चे के शव को भूसे में रखकर जला दिया।” ये कबूलनामा है डबल मर्डर के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक (40) का। जिसने अपनी प्रेमिका नीलू (30) और उसके बेटे का कुल्हाड़ी से मर्डर कर दिया था। 5 अप्रैल को सड़क किनारे नीलू की लाश मिली थी। जांच में जुटी पुलिस को 8 अप्रैल को जले हुए बच्चे के अवशेष मिले थे। बुधवार रात को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पुलिस ने दीपक को अरेस्ट कर लिया था। पूरा मामला झांसी में लहचूरा थाना क्षेत्र का है। बदबू आने पर ठिकाने लगाई गई आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया- मुझे हत्या का कोई पछतावा नहीं है। हत्या के बाद मैंने खाना भी खाया और सोया भी। दो दिन बाद शवों से बदबू आने लगी। तब पकड़े जाने का डर सताने लगा। 4 अप्रैल की रात को दोनों शव ठिकाने लगाए। पहले बच्चे का शव ले गया और भूसा में छिपा दिया। फिर नीलू के शव को बाइक में बांधकर ले गया और घर से लगभग 600 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक आया। चेहरे को कुचल दिया था, ताकि कोई पहचान न सके। अगले दिन 5 अप्रैल को नीलू का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस की हलचल गांव में बढ़ गई। इससे मैं डर गया। 7 अप्रैल की रात को पेट्रोल लेकर गया और भूसे के ढेर में आग लगाकर बच्चे के शव को जला दिया। कपड़े कुएं में फेंक दिए और कुल्हाड़ी भी छुपा दी थी। मिशन शक्ति रजिस्टर से दीपक तक पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार- दीपक ने पुलिस से बचने के लिए नीलू का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसके शिनाख्त की थी। शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने थाने में रखे मिशन शक्ति के रजिस्टर की मदद ली। उसमें दर्ज महिलाओं से बात की। जब वह पन्ना नंबर 37 पर पहुंचीं, तब उसमें बरौटा गांव निवासी हेमलता का नाम मिला। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के फोन करने पर हेमलता ने ही दीपक के बारे में बताया। कहा- दीपक मेरा पति है। उसके दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। विरोध करने पर मुझे मारता है। कुछ दिन पहले वह बाहर से एक महिला और बच्चे को लेकर गांव आया था। अभी उसका मोबाइल बंद है। तब पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची। यहां न दीपक मिला, न ही कोई महिला और बच्चा। ये जरूर पता चला कि महिला-बच्चे आए थे। इसके बाद किसी ने नहीं देखे। दीपक के लापता होने से पुलिस को शक हो गया। सबूत मिटाने आ रहा था घर लापता दीपक को पुलिस तलाश रही थी। बुधवार रात को वह घर पर जा रहा था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नहर से बरौटा रोड पर जाने वाला है। इस पर लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा और एचओजी प्रभारी जितेंद्र तक्खर ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद आरोपी बाइक से आते हुए दिखा। रोकने पर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी बाइक से गिर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि खून के दाग आदि कमरे में लग गए थे। इसको धोने के लिए वह घर पर जा रहा था। दोस्त के जरिए हुई थी जान पहचान आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक (40) लहचूरा के बरौटा गांव का रहने वाला है। वह झांसी में रहकर ब्लिंकिट में काम करता था। उसका भाई संजीव ग्राम प्रधान रह चुका है। दीपक की पहली पत्नी नेहा की मौत हो गई थी। उसने 2015 में टहरौली निवासी हेमलता से शादी कर ली। हेमलता से उसे एक बेटा है। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद होने लगा। हेमलता उसे छोड़कर दिल्ली जाकर रहने लगी। दीपक गांव में अकेला रहता था। गांव का एक युवक गुरुग्राम में गार्ड है। पड़ोस में नीलू रहती थी। नीलू भी अपने पति से परेशान थी और वो दूसरी शादी करना चाहती थी। यह बात जब उसने पड़ोसी को बताई तो उसने दीपक के बारे में बताया और दोनों की दोस्ती करा दी थी। मगर ये दोस्ती नीलू और उसके बच्चे के लिए जानलेवा बन गई। नीलू का घर आना जाना हो गया मूलरूप से गुजरात की रहने वाली नीलू शादीशुदा थी। उसका 3 साल का बेटा कृष्णा था। नीलू को भी उसके पति ने छोड़ दिया था। इस वजह से नीलू और दीपक के बीच नजदीकी बढ़ गई। जो कुछ समय बाद ही प्यार में बदल गई। कुछ महीने पहले दीपक गुरुग्राम में जाकर नीलू के साथ रहने लगा था। नीलू भी दीपक के गांव वाले घर पर आने जाने लगी थी। दीपक अपने कमाई उसी पर लुटाने लगा। दीपक पिछले सप्ताह नीलू और उसके बेटे कृष्णा को लेकर गांव आ गया था। झगड़ा होने पर सिर में मारी कुल्हाड़ी दीपक गुस्सैल और सनकी स्वभाव का है। पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद नीलू अपने पति के पास जाने की जिद करने लगी। दीपक ने मना किया तो नहीं मानी। 2 अप्रैल की रात को नीलू ने कहा कि सुबह वह पति के पास चली जाएगी। जिद करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दीपक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ नीलू के सिर पर कई वार कर डाले। शोर शराबा सुनकर कृष्णा जागकर रोने लगा। तब कुल्हाड़ी मारकर कृष्णा को भी मौत के घाट उतार दिया। अपने कमरे में ही दोनों के शव रखकर सो गया। बाद में पूरा राज खुल गया। दो दिन उसी घर में सोया आरोपी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि नीलू और उसके बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी दीपक 2 रात तक उसी घर में सोता रहा। इसके बाद उसने दोनों शवों को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने कड़ी मेहनत करके इस डबल मर्डर का खुलासा किया है। यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांठ सीट पर कमाल अख्तर या कोई और मजबूत:भाजपा से राजेश 'चुन्नू', विनोद सैनी या पूनम देवी पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे
    Next Article
    ठाकुरद्वारा सीट पर नवाब जान या कोई और मजबूत:भाजपा से राजपाल चौहान, अजय प्रताप या साधना सिंह पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment