Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद बॉयफ्रेंड ने जान दी:जालौन का लड़का नौकरी के लिए सूरत गया, लड़की इससे नाराज थी

    20 hours ago

    2

    0

    जालौन में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद बॉयफ्रेंड ने भी जान दे दी। बॉयफ्रेंड के सूरत जाने से वह नाराज थी। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। बॉयफ्रेंड को जब गर्लफ्रेंड की मौत का पता चला, तो उसने सूरत में फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। मामला मंगलवार का कुठौंद थाना क्षेत्र का है। लड़की BA फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। जबकि लड़का होटल में वेटर की नौकरी करता था। अब पढ़िए पूरा मामला… कुतुलूपुर गांव में महेश दोहरे अपने तीन बेटों के साथ रहते हैं। उनका पूरा परिवार किसानी करता है। उनके सबसे छोटे बेटे निशू (20) की जनवरी में गांव के ही सुनील (45) की बेटी प्रीति (20) से मुलाकात हुई। दोनों में अफेयर शुरू हो गया। फरवरी में निशू सूरत चला गया। वहां एक होटल में वेटर का काम करने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि निशू के सूरत जाने से प्रीति नाराज थी। इस बात से आहत होकर उसने मंगलवार को जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता बोले- बेटी को न्याय मिलना चाहिए प्रीति के पिता सुनील ने आरोप लगाया- बेटी को एक लड़का परेशान करता था। हमको भी धमकाता था। घर पर आकर भी परेशान करता था। लगभग 3 महीने से वह हमें परेशान कर रहा था। वह मेरी बेटी से कहता था कि मुझसे शादी कर लो। हमने उसके घरवालों से कहा तो उन्होंने कहा कि हम तुम्हें मार डालेंगे। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। प्रीति की मौत का पता जब निशू को चला तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। बुधवार को वह फंदे पर लटक गया। सूचना पर कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध और उनके वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ.दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सच्चाई सामने लाई जाएगी। ------------------ यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में हर रोज 10 हजार सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार लखनऊ में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है। केंद्र सरकार की कमर्शियल सिलेंडरों पर कंडीशनल रोक, 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था और अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ा दिया है। 5 मार्च के बाद लागू हुए नए दिशा-निर्देशों ने राजधानी में गैस वितरण व्यवस्था को प्रभावित किया है। कमर्शियल सिलेंडरों के उपयोग और आवंटन पर सख्ती के चलते होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों की निर्भरता घरेलू सिलेंडरों पर बढ़ी, जिससे डिमांड में तेजी आई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहनों ने भाई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया:पिता की खरीदी जमीन पर 14 साल से चल रहा विवाद, पुलिस से मांगी मदद
    Next Article
    ओबरा में पुलों का जाल बिछाया:समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड बोले- काम को लेकर खुद को 10 में 8 नंबर दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment