Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओबरा में पुलों का जाल बिछाया:समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड बोले- काम को लेकर खुद को 10 में 8 नंबर दूंगा

    16 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है, खासकर पुल और सड़कों के निर्माण से आवागमन बेहतर हुआ है। हालांकि, उन्होंने माना कि सिंचाई से जुड़ी कुछ समस्याएं अब भी बाकी हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राज्यमंत्री ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितना नंबर देंगे? जवाब: हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ओबरा विधानसभा में काफी विकास हुआ है। हम अपने काम को 10 में से 8 नंबर देंगे। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: आजादी के 70 साल बाद भी ओबरा क्षेत्र में आवागमन बड़ी समस्या थी। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से रेणुका नदी, बिजुल नदी समेत कई स्थानों पर बड़े पुलों का निर्माण कराया गया। अब भी हमारा प्रयास है कि मितापुर-करगरा मार्ग पर सोन नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण जल्द हो, जिससे क्षेत्र के लोगों को और सुविधा मिले। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जो आप अब तक नहीं कर पाए? जवाब: हम कोशिश करते हैं कि कोई काम न छूटे, लेकिन कुछ कमियां रह जाती हैं। किसानों के लिए सिंचाई एक बड़ा मुद्दा है। मारकुंडी क्षेत्र में नहर तो बन चुकी है, लेकिन कलुआ बांध से उसमें पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हम पिछले कई वर्षों से इस पर प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान जल शक्ति मंत्री से मिलकर अनुरोध किया है कि कलुआ बांध से नहरों में पानी पहुंचाया जाए। सवाल: क्या 2027 के चुनाव में आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जनता के स्नेह के आधार पर हम निश्चित रूप से दावेदार हैं। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। सवाल: क्या आपको भरोसा है कि इस बार भी टिकट आपको ही मिलेगा? जवाब: हमें पूरा विश्वास है कि टिकट हमें ही मिलेगा। 2017 और 2022 में जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। हमें भरोसा है कि 2027 में भी ओबरा की जनता हमें फिर से विधायक बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड के सुसाइड के बाद बॉयफ्रेंड ने जान दी:जालौन का लड़का नौकरी के लिए सूरत गया, लड़की इससे नाराज थी
    Next Article
    सीतापुर में 10 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया, VIDEO:ग्रामीणों ने खेत से पकड़कर कमरे में किया था बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment