Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज:अयोध्या में ओपीडी बढ़कर 500 हुई, सबसे अधिक उल्टी-दस्त के केस

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में मौसम में लगातार बदलाव और बढ़ती उमसभरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ओपीडी में कुछ कमी आई थी, लेकिन बीते तीन दिनों से बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी फिर 500 के पार पहुंच गई। सर्दी-जुकाम से लेकर सांस की बीमारी तक के मरीज अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, लूज मोशन, एनीमिया और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायत सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गनेश लाल ने बताया कि इन दिनों बच्चों में डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के मामले तेजी से बढ़े हैं। सोमवार को ही आठ बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज गर्मी बच्चों की सेहत पर असर डाल रही है। अभिभावकों को बच्चों को धूप से बचाने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ देने की सलाह दी गई है। एनीमिया और बुखार के मरीज भी बढ़े डॉ. प्रशांत वर्मा ने बताया कि सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और एनीमिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था अस्पताल के सीएमएस डॉ. रवि पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। बच्चों को समय-समय पर ओआरएस का घोल दें और धूप में निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कीड़े-मकौड़े की तरह रेंगते हुए मंत्री आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी:लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन
    Next Article
    ईरान के 134 साल पुराने इकलौते विष्णु मंदिर की नक्काशी देख चौंके लोग, अमिताभ बच्चन ने अनसीन VIDEO में दिखाई झलक, खूब बटोर रहा चर्चाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment