Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम प्रधानों ने नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराई:पंचायत ने लिया था फैसला, परिजनों की शिकायत पर 3 के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में ग्राम प्रधानों द्वारा एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। लड़की के एक लड़के से बात करने पर गांव वालों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई और यह फैसला लिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो ग्राम प्रधानों और लड़के के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र की है। यहां 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की अपने गांव में पड़ोसी गांव के एक लड़के से बात कर रही थी। लड़के की रिश्तेदारी लड़की के गांव में थी। दोनों के बीच जान-पहचान हुई और वे आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बातचीत करते देखा और आपत्ति जताई। उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। इसके बाद गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों गांवों के प्रधान मौजूद थे। पंचायत में लड़की की जबरदस्ती लड़के से शादी करवा दी गई। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़के और दोनों ग्राम प्रधानों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह और पड़ोसी गांव का लड़का हंसी-मजाक कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसे गलत समझा और प्रधानों को सूचना दे दी। इसके बाद उसके गांव के प्रधान और लड़के के गांव के प्रधान ने मिलकर जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी, जबकि उसकी उम्र अभी सिर्फ 17 साल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मां की गवाही से बेटे को उम्रकैद:कोर्ट में बोली- जिसने मेरा सुहाग उजाड़ा, मैं उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती
    Next Article
    PCS अधिकारी समेत 3 के घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment