Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCS अधिकारी समेत 3 के घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में जिला कृषि अधिकारी, रिटायर्ड जवान समेत तीन घरों में करोड़ों की चोरी हो गई। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में घुसे। आलमारी की चाबी से तीनों अलमारियों को खोला। उनमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो दरवाजे बाहर से बंद था। जिसके बाद नौकर को आवाज लगाई। जिसके बाद बाहर से दरवाजा खोला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य एकत्र करने के दौरान CCTV ऊपर की ओर मुड़ा मिला। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला मरवटिया बाबू में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले जालौन में जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात संदीप कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारियों को मास्टर चाभी से लाक खोला। जिसके बाद लाखों के जेवरात और लगभग 1.10 लाख रुपए नकद चुरा लिए। जिसके बाद समान फेककर फरार हो गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो दरवाजे बाहर से बंद था। जिसके बाद परिजनों ने नौकर को आवाज लगाई। जिसके बाद दरवाजा खोला। छत पर देखने पर CCTV ऊपर की ओर मुड़ा हुआ और खिड़की खुली मिली। दूसरी वारदात: रिटायर्ड जवान के घर से जेवरात गायब इसके बाद चोरों ने पास के ही रिटायर्ड जवान मुकेश प्रताप सिंह के घर को निशाना बनाया। रिटायर्ड जवान ने बताया कि रात में चोरों ने पहले घर के बाहर जल रहा बल्ब हटाया और फिर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे लगभग एक करोड़ रुपये के जेवरात और करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी करके फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। तीसरी वारदात; किसान के घर से 2 लाख की चोरी तीसरी वारदात किसान अनिल कुमार सिंह के घर में हुई। उन्होंने बताया कि रात में चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और 3 हजार रुपये नकद सहित करीब 2 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ कलवारी संजय सिंह, थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज सीओ संजय सिंह ने बताया- अज्ञात चोरों के द्वारा कुछ घरों में चोरी की गई है, जिसमें मेरे और पुलिस टीम द्वार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है जिसमें दो संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। पीड़ित परिवार के तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरी की खुलासा होगी। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कॉन्स्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे इटावा में 10 साल के बच्चे ने खेलते-खेलते कूलर का तार गले में फंसा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अकेला कमरे में खेल रहा था। जब मां कमरे में पहुंची, तो बेटा तारों के बीच उलझा जमीन पर पड़ा था। शोर मचाने पर घर के दूसरे लोग दौड़े। बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम प्रधानों ने नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराई:पंचायत ने लिया था फैसला, परिजनों की शिकायत पर 3 के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    ललितपुर डीएम-एसपी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया:शहर की यातायात व्यवस्था परखी, सुपर मार्केट से अतिक्रमण हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment