Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीण तमंचे के साथ आरोपी को पकड़कर थाने लाए:हरदोई में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में ग्रामीणों ने एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला 15 अप्रैल की रात का है। नेवादा गांव निवासी मोहित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव का आशाराम पुरानी रंजिश के चलते उनके दरवाजे पर आया और परिवार वालों से गाली-गलौज करने लगा। जब परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आशाराम ने अपनी जेब से तमंचा निकाल लिया और उसे लहराते हुए गाली-गलौज जारी रखी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को इकट्ठा देखकर आशाराम ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव के धीरेंद्र, शरीफ और गंगाराम ने उसे पकड़ लिया। मोहित भी इस दौरान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस दौरान आशाराम को कुछ चोटें भी आईं। मोहित और अन्य ग्रामीण आरोपी आशाराम को तमंचे और कारतूस समेत बेहटा गोकुल थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आशाराम के खिलाफ 16 अप्रैल को आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज का किया निरीक्षण:जून तक काम पूरा करने के निर्देश, 87% काम पूरा
    Next Article
    हार के बाद निशब्द हुए हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'मेरे पास इस वक्त बोलने के लिए कुछ नहीं है'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment