Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज का किया निरीक्षण:जून तक काम पूरा करने के निर्देश, 87% काम पूरा

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिज के एक्स्ट्राडोज्ड हिस्से सहित पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कंपनी एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि ब्रिज का करीब 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम तेजी से चल रहा है। एक्स्ट्राडोज्ड हिस्से में कुल 4 हैंगिंग पिलर बनने हैं, जिनमें से 3 का काम पूरा हो चुका है, जबकि चौथे पिलर का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही पिलरों को आपस में जोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अप्रोच रोड को लेकर जानकारी दी गई कि एनटीपीसी से राख की आपूर्ति जारी है और सड़क निर्माण का काम भी तेजी से हो रहा है। कलश चौराहे से ब्रिज तक की एप्रोच रोड को मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि फिनिशिंग और टेस्टिंग का काम जून 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा फाफामऊ की ओर ब्रिज पर वियरिंग कोट और एक्सपेंशन जॉइंट लगाने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टेस्टिंग को छोड़कर बाकी सभी मुख्य निर्माण कार्य जून तक हर हाल में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि काम में किसी तरह की देरी न हो और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक मदद की जरूरत हो, तो जिला प्रशासन पूरी सहायता देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहचान छिपाकर विधवा को होटल में बनाया बंधक:अलीगढ़ में 15 दिन तक रेप किया, बचकर भागी महिला को सड़क पर बेरहमी से पीटा
    Next Article
    ग्रामीण तमंचे के साथ आरोपी को पकड़कर थाने लाए:हरदोई में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment