Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना तेज, ड्राइंग तैयार:बुलंदशहर में 56 ब्रिज और 113 अंडरपास बनाए जाएंगे

    14 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। परियोजना की ड्राइंग के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर 56 ब्रिज, 113 अंडरपास और 249 बॉक्स कलवर्ट बनाए जाएंगे। इन संरचनाओं से आवागमन सुगम होगा और स्थानीय मार्गों का संपर्क भी बना रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान गांव मामन और चोला क्षेत्र में रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने का प्रस्ताव है। इससे रेलवे लाइन के कारण होने वाली आवाजाही की समस्या समाप्त होगी और एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु रूप से चल सकेगा। जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया है। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत जिले की पांच तहसीलों के लगभग 50 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। पूर्व में किसान संगठनों ने मुआवजा दर बढ़ाने और एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने के लिए पर्याप्त रास्ते उपलब्ध कराने की मांग की थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परियोजना में स्थानीय लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अंडरपास और अन्य संरचनाओं की योजना बनाई गई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में पुलिस की सुरक्षा में गैस सिलेंडर बंटा:देरी होने पर सड़क जाम करने लगे, पुलिस ने समझाया
    Next Article
    मेरठ में गैस किल्लत, सुबह 5 बजे से लाइन लगी:प्रशासन के दावे फेल, ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर; सर्वर ठप होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment