Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गैस किल्लत, सुबह 5 बजे से लाइन लगी:प्रशासन के दावे फेल, ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर; सर्वर ठप होने का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रशासन भले ही गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। शहर में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित हापुड़ रोड पर रमन गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह 5 बजे से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जो घंटों इंतजार के बाद भी गैस मिलने की उम्मीद में कतार में लगी रहीं। लाइन में लगे लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस की बुकिंग एक महीने से अधिक समय पहले कराई थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। लोगों को अपना काम छोड़कर रोजाना गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि वह पावरलूम का काम करते हैं और पिछले एक महीने से उन्हें गैस नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है, ऐसे में घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। रोजे की हालत में सुबह-सुबह लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, मोहम्मद साजिद ने आरोप लगाया कि बुकिंग कराने के बाद भी एजेंसी सिलेंडर नहीं दे रही है, जबकि ब्लैक मार्केट में सिलेंडर खुलेआम बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग 1700 से 2000 रुपये तक में गैस सिलेंडर बेच रहे हैं, जिससे आम लोग मजबूरी में महंगे दाम पर गैस खरीदने को विवश हैं। लिसाड़ी गेट के ही नईम ने बताया कि उन्होंने करीब 25 दिन पहले गैस की बुकिंग कराई थी। आज सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें अब भी भरोसा नहीं है कि गैस मिलेगी या नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी बुकिंग के दौरान और गैस मांगने पर ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना तेज, ड्राइंग तैयार:बुलंदशहर में 56 ब्रिज और 113 अंडरपास बनाए जाएंगे
    Next Article
    आपदा मित्रों का राज्यव्यापी प्रदर्शन:2018 से मानदेय बकाया, 30 मार्च को विधानसभा मार्च की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment