Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरसरांय में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ:श्री हरिसेवक मंडली ने किया गायन, आरती उपरांत भक्तों में बंटा प्रसाद

    15 minutes ago

    1

    0

    झांसी में गुरसरांय नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। रामेश्वर पाठक के बड़े पुत्र नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्री सुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए। संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया। मानस मंडली में सौरभ द्विवेदी, दिनेश अलबेला, रानू तिवारी, प्रमोद गोस्वामी, मनमोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं का आभार कृष्णकांत उर्फ डब्बू पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश पिपरैया, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश मौर्य, कृष्णकुमार तिवारी, शिवकुमार तिवारी, ठाकुरदास तिवारी, पंकज कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, लक्ष्मी नारायण घोष, रामकुमार परिहार, धर्मेंद्र पांचाल, विवेक लक्षकार, विनय पटेल, राकेश त्रिपाठी, बंटी विदुआ, सचिन जैन, सोनू पटेल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में दो युवकों को घेरकर पीटा:महिला से फोन पर बात करने पर विवाद; 7 लोगों पर मारपीट का आरोप
    Next Article
    उन्नाव में विवाहिता ने फांसी लगाई, डायल-112 पर दी सूचना:मानसिक रूप से बीमार थी महिला, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment