Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों ने सरकार से राहत पैकेज मांगा:बिना सहमति वेतन वृद्धि से औद्योगिक माहौल बिगड़ने का आरोप

    9 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में एमएसएमई उद्यमियों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। उन्होंने हाल ही में गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक क्षेत्रों में आकस्मिक श्रमिकों के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उद्यमियों का कहना है कि सरकार द्वारा वेतन और ओवरटाइम में किए गए समायोजन के बाद उद्योगों की व्यवहार्यता लगभग शून्य हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह एकतरफा निर्णय लिया है, जिससे क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। उद्यमियों ने कहा कि वे सरकार के निर्णय को लागू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार को भी उन्हें राहत देनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार इस आर्थिक बोझ को किसी न किसी रूप में वहन करे, जैसे करों में छूट या सब्सिडी प्रदान करके। उनका मानना है कि तभी यह माना जाएगा कि सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है। उद्यमियों ने सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि निकट भविष्य में उद्योगों पर किसी अन्य प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरकारी तंत्र द्वारा वर्तमान में किए जा रहे निरीक्षणों को कम से कम अगले दो महीने तक रोकने की मांग की, ताकि उद्यमियों को स्थिति से संभलने का अवसर मिल सके। उद्यमियों ने कहा कि सरकार ने एक साथ वेतन बढ़ाने का फैसला ले लिया है पहले उद्यमियों से मीटिंग करनी चाहिए थी। अब इस निर्णय के बाद उद्यमियों में असंतोष है, सरकार को उद्योगों के बारे में भी सोचना चाहिए और उन्हें भी राहत देनी चाहिए। इस प्रेस वार्ता में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह, जे एस राणा, अमित शर्मा, इंडियन एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन से संजीव शर्मा और पुष्पेंद्र तिवारी, इंडियन बिजनेस एसोसिएशन से खुशबू, लघु उद्योग भारती से नरेश गुप्ता और संजय बत्रा, तथा इकोटेक 12 एसोसिएशन से साहिल सहित 40 से अधिक उद्यमी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपी यादव का महिला आरक्षण को समर्थन, शिक्षा आरक्षण मांगा:संभल कार्यालय का उद्घाटन किया, नीला गमछे पर बोले- नंगा बदन आदमी भी हितैषी हो सकता है
    Next Article
    राष्ट्रीय आय परीक्षा में उत्कर्ष जिला टॉपर:साइकिल मैन सत्येंद्र पांडे ने साइकिल भेंट कर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment