Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 650 किलो पनीर नष्ट:होली से पहले मिलावट रोकने को खाद्य विभाग का अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्धनगर में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे पर 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है, जिसका उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। 26/27 फरवरी की देर रात जेवर टोल प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने पुलिस के सहयोग से एक गाड़ी को रोका। यह गाड़ी पूठपुरा उजावली, फतेहाबाद, आगरा स्थित होरी लाल की डेयरी से शुद्ध गढ़वाल डेयरी, पहाड़गंज, नई दिल्ली को पनीर की सप्लाई ले जा रही थी। जांच के दौरान पनीर का स्वाद कसैला पाया गया और वह मिलावटी व अस्वास्थ्यकर स्थिति में भंडारित था। विभाग ने पनीर का एक नमूना लिया और लगभग 650 किलोग्राम पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अभियान के तहत अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा और एस.के. पांडेय की टीम ने टप्पल रोड, जेवर स्थित गणपत ट्रेडर्स से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। इसी टीम ने गिझोड़ सेक्टर 53 स्थित बी.के.एस. ट्रेडर्स से नमकीन का भी एक नमूना एकत्र किया। इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता और सैयद इबादुल्लाह की टीम ने दादरी स्थित सुगन एग्रो फूड्स से सरसों के तेल का एक नमूना लिया। इस प्रकार, कुल चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में फायरिंग रेंज का उद्घाटन:कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह और ब्रिगेडियर यूएस कांदिल ने किया
    Next Article
    खाद्य विभाग ने 24.71 लाख रुपये का माल जब्त किया:होली से पहले 46 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment