Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि में फायरिंग रेंज का उद्घाटन:कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह और ब्रिगेडियर यूएस कांदिल ने किया

    3 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीडा परिसर में एक नए फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव और एनसीसी प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यू.एस. कांदिल ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेटों ने ब्रिगेडियर और कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों की देखरेख में एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण भी लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर यू.एस. कांदिल ने कहा कि यह फायरिंग रेंज युवाओं को सुरक्षा और नेतृत्व के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि रेंज में आधुनिक सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध हैं, जो युवाओं को फायरिंग और सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह फायरिंग रेंज एनसीसी के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने जोर दिया कि यहां युवाओं को टीम वर्क और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम कर सकें। वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय में एनसीसी की एक पूर्ण बटालियन प्रशिक्षण ले रही है। यह कार्यक्रम छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी के संयोजन में आयोजित किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नवीन कुमार सिंह, कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, आर्मी के एनसीसी अधिकारी, विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक और कैडेट्स मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में नर्सिंग छात्रा ने किया सुसाइड:हॉस्टल में फंदे से लटककर दी जान, कुछ घंटे पहले घर से लौटी थी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 650 किलो पनीर नष्ट:होली से पहले मिलावट रोकने को खाद्य विभाग का अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment