Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में गाड़ी हटाने को लेकर बवाल:घर में घुसकर मारपीट, 6 लोग हिरासत में

    12 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। नवादा गांव निवासी सुमित ने बताया कि 11 मार्च की शाम वह अपने पिता और बड़े भाई के साथ कार से घर लौट रहे थे। गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार की वजह से रास्ता बाधित था। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो वहां मौजूद लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। सुमित का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। वीडियो में सड़क पर दो कारें खड़ी दिखाई दे रही हैं और उनके आसपास लोगों के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। एक अन्य वीडियो में कुछ लोग घर से लाठी-डंडे लेकर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में लगी लोक अदालत:113713 मामलों का किया गया निस्तारण, 21 जोड़ों ने मतभेद बुलाकर साथ रहने का लिया निर्णय
    Next Article
    मेरठ में हिंदू संगठन अध्यक्ष को फोन पर धमकी:पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment