Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में जन आक्रोश महिला पदयात्रा:भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं शामिल

    9 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में एक जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की तादात में महिलाएं और युवतियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई। यह पदयात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में आई.आई.एम.टी. कॉलेज से जगत फार्म गोलचक्कर, ग्रेटर नोएडा तक निकाली गई। इसमें महिलाएं, युवतियां और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सदस्य शामिल हुईं। पदयात्रा का उद्देश्य नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के समर्थन में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में नारी सशक्तिकरण, समान अधिकार और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 1996 से महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने 1998 में संसद में एक बिल फाड़ने और 2010 में राज्यसभा से पारित होने के बाद भी इसे लोकसभा में चार साल तक प्रस्तुत न करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि जब मोदी सरकार ने वही किया जो कांग्रेस ने 2023 में मांगा था, तब भी उन्होंने बिल के खिलाफ वोट दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने बताया कि यह पदयात्रा "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के लोकसभा में पारित न हो पाने के विरोध में निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि यह घटना देशभर की महिलाओं की भावनाओं को आहत करती है। नागर ने जोर दिया कि अब महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का समय है और वे किसी भी प्रकार के अन्याय या अपमान को सहन नहीं करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने लिया चार्ज:कहा- लोगों की समस्याएं दूर करना, अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता
    Next Article
    मुरादाबाद हाईवे पर युवकों का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल:चलती कार की छत पर खड़े होकर किया जानलेवा स्टंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment