Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से एक दर्जन लोग बीमार:जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत

    10 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा के दादरी में मोमोज खाने से लगभग एक दर्जन लोग बीमार हो गए। इन सभी को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादरी की नई आबादी निवासी आरिफ ने बताया कि उनके घर पर आए रिश्तेदारों सहित परिवार के 10 सदस्यों ने कल शाम मोमोज खाए थे। मोमोज खाने के बाद आज सभी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज सैंडी ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में है। बीमार होने से पहले उसने भी मोमोज खाए थे। यह 3 तस्वीर देखिए… जानकारी के अनुसार, बीमार हुए दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों ने दादरी नगर में तहसील के पास स्थित एक ही मोमोज की दुकान से मोमोज खरीदे थे। मोमोज खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी और उन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दादरी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर काशिफ नदीम आलम ने बताया कि 10 से 12 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें सिर दर्द, उल्टी, बुखार और पेट दर्द की शिकायत थी। प्रथमदृष्टया यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। सभी मरीजों को दवाएं और इंजेक्शन दिए गए हैं, और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। मरीजों ने मोमोज खाने की बात बताई है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि उन्हें मीडिया के माध्यम से शिकायत मिली है। विभाग की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा भाजपा ने प्रशिक्षण वर्ग की तिथियां तय कीं:तीन विधानसभाओं में होगा दो दिवसीय आयोजन, संचालन समिति गठित
    Next Article
    यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 10 यात्री घायल:सीतापुर में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दोनों गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment