Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को स्पा सेंटर छोड़ने गया युवक लापता:मां ने बहू समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया, काम को लेकर होता था विवाद

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के तालकटोरा थानाक्षेत्र के आलमनगर में एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक की मां ने बहू समेत चार लोगों पर हत्या कर शव व वाहन गायब करने का आरोप लगाया है। मां की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। थड़ी आलमनगर निवासी सैरून निशा ने बताया कि उनका बेटा नूर मोहम्मद 22 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से पत्नी अनीशा उर्फ जोया को अवध चौराहा स्थित स्पा सेंटर छोड़ने गया था। उस रात बहू वापस घर आ गई लेकिन नूर मोहम्मद नहीं लौटा। परिजनों ने जब अनीशा से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद में अनीशा ने ही थाना तालकटोरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी और अपने मायके चली गई। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पत्नी ने हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया मां सैरून निशा ने आरोप लगाया कि उनकी बहू अनीशा, उसकी बहन साहिबा, भाई अफजल और साहिबा के मित्र अमन ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी और शव व बाइक को गायब कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन कई स्पा सेंटर चलाता है और उसके बेटे को अनीशा का अमन से बातचीत पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और अमन ने उनके बेटे के साथ मारपीट भी की थी। बेटा नूर स्पा में काम करने से रोकता था लेकिन वो नहीं मानती थी। मां सैरून ने चारों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया:जेठ के बेटे ने महिला से ऐंठे 4 लाख, पैसे देने से मना करने पर दी धमकी
    Next Article
    इजरायल ने किया IRGC नेवी चीफ की मौत का दावा, ट्रंप ने भी ईरान को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment