Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में तीन MDMA तस्कर गिरफ्तार:विदेशी नागरिक समेत 14 लाख की ड्रग्स बरामद

    21 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और जोन ग्रेटर नोएडा की SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक विदेशी नागरिक सहित तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 143 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक स्कूटी और 17,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बीटा-2 क्षेत्र के जनता फ्लैट सर्विस रोड, सेक्टर-चाई-4 में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कसाना, अतुल सिंह और नाइजीरिया निवासी CHIDUBEM STANLEY के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों और पार्टियों में MDMA की सप्लाई कर युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहे थे। गिरोह का कथित मास्टरमाइंड विदेशी नागरिक CHIDUBEM STANLEY बताया जा रहा है। वह वर्ष 2025 में NDPS एक्ट के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ड्रग्स की सप्लाई कहां से प्राप्त करते थे और किन-किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि विदेशी नागरिक दिल्ली से एमडीएमए लेकर आता था। पुलिस इस पूरे गिरोह की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे CM:आईजी अजय मिश्रा जनसभा स्थल पहुंचे, पार्किंग-बैरीकेडिंग और सुरक्षा देखी
    Next Article
    शादी का झांसा देकर लिंग परिवर्तन और लाखों की ठगी:ट्रांसजेंडर ने SP से की शिकायत, कहा- FIR दर्ज कर कार्रवाई करवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment