Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी के बाहर बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत:कानपुर में महिला बोली- मन कर रहा खुदकुशी कर लूं, 8 दिन से सिलेंडर नहीं मिला

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट जानलेवा हो गया है। फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मुख्तार अंसारी (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना लाल सराय स्थित भारत एजेंसी की है। मुख्तार अंसारी शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एजेंसी पहुंचे थे। लाइन में लगे-लगे अचानक गिर पड़े। परिवार को इसकी सूचना दी गई। परिजन उन्हें सुबह 10 बजे आवास विकास स्थित प्राइवेट डॉक्टर उदय राज के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एजेंसियों के बाहर लाइनें, पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे कानपुर: सिलेंडर के लिए 8 दिनों से एजेंसी पर लगातार आ रही महिला ने कहा कि मन कर रहा खुदकुशी कर लूं। शाहजहांपुर: 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा देने वाली ‘परी आपकी रसोई’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बरेली: एलपीजी गैस की किल्लत का असर पुलिसकर्मियों पर भी देखने को मिला। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से पुलिसकर्मी सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। बाराबंकी: सिलेंडर के लिए जमकर लात-घूसे चले। गैस एजेंसी पर लाइन लगी थी। तभी सिलेंडर से भरी गाड़ी पहुंची और लाइन के बीच में एक युवक घुसने लगा। दूसरे युवक ने रोकने की कोशिश की तो मारपीट हो गई। गाजियाबाद: सिलेंडर के लिए लोगों ने हंगामा किया। जैसे ही एजेंसी पर ट्रक पहुंचा, लोग सिलेंडर लेने के लिए टूट पड़े। किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला। महराजगंज में बुकिंग न होने पर लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार में एक एजेंसी पर 400 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली। बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप/चूल्हों की मांग भी बढ़ गई है। रेस्टोरेंट और होटलों पर खाने-पीने की चीजों की रेट बढ़ने लगे हैं। आगरा: 20 रुपए वाली चाय 25 रुपए में मिल रही। प्रदेश के कई जिलों में गैस की कालाबाजारी के चलते लोग दोगुनी कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रहीं। उधर, सीएम योगी ने गैस और तेल की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- अफसर 24 घंटे मॉनिटरिंग करें। गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र ने यूपी सरकार को 80 लाख लीटर केरोसिन तेल दिया था। प्रदेश में कुल 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.87 करोड़ कनेक्शन शामिल हैं। यूपी में रोजाना औसतन 5 से 6 लाख सिलेंडरों की खपत है। 3 तस्वीरें देखिए- घरेलू गैस को मची किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा:आज ही ईरानी राजदूत बोले थे- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सात सीनियर IAS के तबादले; वेटिंग में चल रहे डॉ. लोकेश एम PWD के सचिव बने; नीना शर्मा को एक्स्ट्रा चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment