Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, महिला बोली- 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना

    7 hours ago

    1

    0

    मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं, मैं हार्ट पेशेंट हूं। एंटीबायोटिक दवाई खाने की वजह से दिक्कत होती है। मेरी एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। कैसे मेरी जिंदगी चल रही है, मैं ही जानता हूं। हम तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं। कानपुर में ये कहते हुए 73 वर्षीय हार्ट पेशेंट विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगते हैं और सिर पकड़ लेते हैं। गैस की किल्लत से अब लोग रोने लगे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी से गैस ब्लैक हो रही है। महिला कहकशा ने बताया- 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना। एक महिला ने बताया- एजेंसी संचालक KYC के नाम पर 200 रुपए एक्स्ट्रा ले रहे हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि गैस पर्याप्त मात्रा में है। कालाबाजरी नहीं हो रही है। लोग गैस किल्लत से कैसे जूझ रहे हैं? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर ने लोगों से बात की। सबसे पहले देखिए 3 तस्वीरें दो दिनों से आधी गाड़ी आ रही, क्या ब्लैक हो रही गैस? मेरा नाम विक्की है। कल और आज गैस की सिर्फ आधी-आधी गाड़ी (ट्रक) ही आई है। हम लोग पिछले चार दिनों से परेशान हो रहे हैं। क्या गैस सिलेंडर ब्लैक किए जा रहे हैं? इसकी सही जानकारी हमें दी जानी चाहिए। हम लोग अपनी ड्यूटी और काम-धंधा छोड़कर लाइन में लगते हैं, लेकिन रोज खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। जब तक हमें सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि इस वजह से वह तीन दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि मालिक कह रहा है या तो काम पर आओ या फिर गैस सिलेंडर ले लो। ऐसे हालात में काम करना मुश्किल हो गया है। एक हफ्ते से घर में नहीं बना खाना कहकसा ने बताया कि वह लोग लाटूश रोड से पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ननद के घर में एक हफ्ते से खाना नहीं बना है। हर दिन उम्मीद लेकर यहां आते हैं, लेकिन आज भी गैस मिलने की उम्मीद कम ही लग रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में आम लोग अपना काम-काज कैसे करेंगे। 928 के सिलेंडर के लिए 1200 रुपए खर्च, फिर भी नहीं मिला गुलशाद फातिमा ने बताया कि वे लोग काफी दूर से गैस लेने आते हैं और आने-जाने में ही 300 से 400 रुपए खर्च हो जाते हैं। वह लगातार तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं। शनिवार को भी सुबह 6 बजे से पहले लाइन में लग गई थीं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में सदस्य ज्यादा हैं और पिछले सात दिनों से होटल से खाना मंगाकर काम चलाना पड़ रहा है। इस समय रमजान के रोजे चल रहे हैं, ऐसे में ईद की तैयारी और घर के हालात को लेकर चिंता और बढ़ गई है। रात 3 बजे से लाइन में, फिर भी नहीं मिल रही गैस गुड्डन प्रजापति बताते हैं कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वे रात में ही करीब 3 बजे आकर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन जब तक उनका नंबर आता है, तब तक सिलेंडर खत्म हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गैस मिल जाती है, वे उनसे भी पहले रात में आकर लाइन में लग जाते हैं। गुड्डन का कहना है कि अब वे अगली बार और जल्दी आकर लाइन में लगने की कोशिश करेंगे, ताकि सिलेंडर मिल सके। KYC के नाम पर 200 रुपए लिए, हाथ में थमा दी पाइप और चायपत्ती बीना ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें कहा कि उनकी KYC वर्ष 2024 में हुई थी और अब दोबारा KYC करानी पड़ेगी। इसके नाम पर उनसे 200 रुपए ले लिए गए। लेकिन जब वह शनिवार को आधार और पैन कार्ड लेकर KYC कराने पहुंचीं तो उन्हें बताया गया कि उनकी KYC तो दिसंबर में ही हो चुकी है। बीना के मुताबिक इसके बाद उन्हें रबर की पाइप और चायपत्ती पकड़ा दी गई। जब उन्होंने पूछा कि यह सामान उन्हें क्यों दिया जा रहा है, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं और उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं। गैस सिलेंडर के लिए वह कल से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं और अब तक आने-जाने के किराये में ही करीब 300 रुपये खर्च हो चुके हैं। सुल्तान बोले- हम ईद कैसे मनाएंगे? सुल्तान अहमद ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से सुबह 6 बजे से गैस एजेंसी की लाइन में लग रहे हैं। रमजान और ईद के चलते घर में गैस की जरूरत ज्यादा पड़ रही है, लेकिन हर बार नंबर आने से पहले ही सिलेंडर खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के दिनों में भी लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि ईद की तैयारियां कैसे होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमार विश्वास अपनी करनी के लिए तुरंत सार्वजनिक माफी मांगें:डॉ. विशाल मिश्र बोले- गलती न मानने तक बहिष्कार जारी रहेगा
    Next Article
    न्याय मांगने पहुंचे परिवार को पुलिस ने पीटा, VIDEO:डीएम आवास के पास लात-घूसों से मारा, ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर लाइनमैन की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment