Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्याय मांगने पहुंचे परिवार को पुलिस ने पीटा, VIDEO:डीएम आवास के पास लात-घूसों से मारा, ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर लाइनमैन की हुई थी मौत

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच में शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर ठीक करने गए एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। न्याय की मांग को लेकर परिजन डीएम आवास पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया। मृतक की बहन को लात-घूसों से मारा। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो किसी राहगीर ने बनाया है। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला को लात-घूसे मारते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को पहले समझाने की कोशिश की गई थी। जब लोग सड़क खाली नहीं कर रहे थे, तब उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला थाना रामगांव क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले दीपचंद्र मौर्य (45) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन थे। उसके चार बच्चे हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो दिन पहले वे खराब ट्रांसफार्मर ठीक करने गए थे। मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से दीपचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। सहकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि काम के दौरान बिजली सप्लाई ठीक से बंद नहीं कराई गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण जिलाधिकारी आवास के पास पहुंच गए। उन्होंने दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सहकर्मियों ने उठाए सवाल, जांच की मांग दीपचंद्र के सहकर्मियों ने भी घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि जब ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का काम चल रहा था, तो बिजली सप्लाई अचानक कैसे चालू हो गई। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सहकर्मियों ने मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की बात कही गई है। मृतक के परिवार को अब भी इंसाफ का इंतजार है। ------------------------------ ये भी पढ़ें- राहुल बोले- मनरेगा में 85% दलित-पिछडे़:15% का ब्यूरोक्रेसी-कॉरपोरेट पर कब्जा लखनऊ में दलित वोट साधने के लिए राहुल गांधी 35 मिनट तक बोले। मुद्दा कांशीराम जयंती का था, लेकिन राहुल के टारगेट पर मोदी सरकार थी। दलितों के सामने राहुल ने कांशीराम से ज्यादा नरेंद्र मोदी का नाम लिया। कहा-नरेंद्र मोदी देश के संविधान की विचारधारा को नहीं मानते। कभी अपोलो जाना, वहां डॉक्टर की नेम प्लेट देखना, कहीं पर 85% (दलित, पिछड़े) नहीं दिखेंगे। बड़ी कंपनियों के CEO में दलित, पिछड़े नहीं मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, महिला बोली- 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना
    Next Article
    कानपुर में सपा विधायक बोले- मेरे घर में सिलेंडर नहीं:रोजेदार महिलाएं लाइन में खड़ी होने को मजबूर, भाजपा MLA ने कहा-विपक्ष अफवाह फैला रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment