Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस संकट से मेरठ में समोसे-कचौरी बनना बंद:कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहे, दुकानों में लगे ताले

    2 hours ago

    1

    0

    कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के कारण शहर में हालात बिगड़ गए हैं। स्थिति यह है कि मशहूर हरिया जी लस्सी वालों को भी समोसे बनाना बंद करना पड़ा है। शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट और कंकरखेड़ा जैसे प्रमुख इलाकों में समोसा, कचौरी और टिक्की की कई दुकानें बंद हो चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने से कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। शास्त्रीनगर स्थित हरिया जी लस्सी वाले के संचालक सुनील साहू ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिलने के कारण फिलहाल समोसे बनाना बंद कर दिया गया है। वहीं सेंट्रल मार्केट के कैलाश स्वीट्स के संचालक जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि एजेंसियों पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की कमी के चलते शहर की कई दुकानों पर समोसे बनना बंद हो गया है। इस बीच पूर्ति विभाग ने शिकायतों के बाद सख्ती दिखाते हुए होटलों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध उपयोग पकड़ा गया। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि गैस की कमी के कारण कचौरी और टिक्की की कई छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गई हैं। कई ढाबे अब पारंपरिक तंदूर के सहारे काम चला रहे हैं, जबकि बड़े होटलों ने भी गैस तंदूर छोड़कर कोयले वाले तंदूर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात, पुलिस ने बरामद किए हथियार
    Next Article
    वीवीआईपी चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर:कानून-व्यवस्था पर आरोपों के साथ पोस्टर वार से सियासत तेज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment