Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण में मालिक-मैनेजर पर FIR:बंद पेट्रोल पंप में मिले थे 256 कमर्शियल सिलेंडर, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में पकड़े गए कमर्शियल गैस सिलेंडर मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कैंट थानाक्षेत्र के घौसाबाद इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 5 अप्रैल की रात 256 कमर्शियल सिलेंडर पकड़े थे। ये सिलेंडर मिर्जापुर जनपद के अदलहाट इलाके के सब्बरवाल गैस एजेंसी के बताए गए थे। जिन्हे अवैध रूप से यहां रखा गया था। यह मुकदमा पूर्ति निरीक्षक कलक्ट्रेट प्रखंड राघवन त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज की गई है। देखिये पुलिस कार्रवाई की तीन तस्वीरें… अवैध रूप से किया गया था भंडारण कैंट पुलिस को तहरीर देते हुए कलेक्ट्रेट प्रखंड के पूर्ति निरीक्षक राघवन त्रिपाठी ने बताया - घौसाबाद स्थित बंद पड़े एचपी के पेट्रोल पंप में कमर्शियल गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण की सूचना पुलिस द्वारा दी गई थी। इस पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो 256 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले थे। ये सभी अदलहाट की सब्बरवाल गैस एजेंसी के सिलेंडर थे। जिन्हे अवैध रूप से यहां अनुचित लाभ के लिए रखा गया था। मालिक और मैनेजर पर दर्ज हुई FIR राघवन त्रिपाठी ने बताया- मौके पर मौजूद एजेंसी के मालिक करण सिंह और मैनेजर मनीष सिंह से पूछताछ की गयी पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद दोनों के विरुद्ध अवैध भंडारण की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साथ ही गैस सिलेंडर को बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर की अभिरक्षा में दिया गया है। इस संबंध में कैंट एसओ शिवाकांत मिश्रा ने बताया- राघवन त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। सिलेंडर मिलने से मचा था हड़कंप 5 अप्रैल की रात में दस बजे के बाद सिलेंडर की सूचना पर कैंट पुलिस ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 200 से अधिक कमर्शियल भरे हुए गैस सिलेंडर की बात सामने आयी थी। मौके पर पहुंचे पूर्ती निरीक्षक ने जब जांच की तो कुल 256 सिलेंडर निकले थे। मौके पर अदलहाट की गैस एजेंसी के मालिक भी मौजूद थे। पुलिस ने पूछताछ की थी और बाद में पूर्ती निरीक्षक ने तहरीर दी थी जिसपर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में असलहे के दम पर लूट:दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस, चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम
    Next Article
    अमेठी के संजीवनी हॉस्पिटल में एसी में कोबरा सांप:कर्मचारियों और स्थानीय लोग डर के मारे सहमे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment