Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर आप का प्रदर्शन:जौनपुर कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, ज्ञापन दिया

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश में बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में किया गया। आप के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका बोझ महंगाई के रूप में जनता पर पड़ रहा है। महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे अधिक असर देश की महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है। उनके अनुसार, आज गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से महिलाओं और परिवारों की समस्याओं को समझते हुए रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी देने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की। आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलटा, एक की मौत:कानपुर में हादसे में तीन लोग घायल, सभी बारात से लौट रह थे; नशे में था ड्राइवर
    Next Article
    फतेहगढ़ में पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी, VIDEO:फुटपाथ निर्माण के समय हुआ हादसा, EO बोले– जानकारी लेकर जल्द कराएंगे मरम्मत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment