Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहगढ़ में पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी, VIDEO:फुटपाथ निर्माण के समय हुआ हादसा, EO बोले– जानकारी लेकर जल्द कराएंगे मरम्मत

    6 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ में शनिवार को कैंट क्षेत्र के पास एक पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने के बाद तेज गति से पानी बहने लगा और देखते ही देखते सड़क पर फैल गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना कैंट के बाहर फुटपाथ पर सीमेंट की ईंटें बिछाने के कार्य के दौरान हुई। यहां निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि खुदाई या निर्माण कार्य के दौरान ही पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। घटना स्थल के पास ही फर्रुखाबाद नगर पालिका की एक पानी की टंकी भी खड़ी थी, जिस पर “जल ही जीवन है” लिखा हुआ था। एक तरफ पानी की बर्बादी और दूसरी तरफ पानी के महत्व का संदेश देख लोग आपस में चर्चा करते नजर आए। हालांकि पाइपलाइन फटने की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक सड़क पर पानी लगातार बहता रहा। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें पाइपलाइन फटने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाकर पाइपलाइन को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर आप का प्रदर्शन:जौनपुर कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, ज्ञापन दिया
    Next Article
    नोएडा में बुकिंग के बाद ‘आउट फॉर डिलीवरी’ का खेल:OTP सिस्टम पर उठे सवाल, लोगों को नहीं मिला सिलेंडर, किसे मिला नहीं पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment