Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर किल्लत की खबरों पर प्रशासन सतर्क:मिर्जापुर में जिलाधिकारी बोले—स्टॉक पर्याप्त

    10 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। लोगों से अफवाहों से बचने और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की गई है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के कारण विंध्याचल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट यात्रियों के भोजन की व्यवस्था का मुख्य माध्यम होते हैं। कुछ रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति में समस्या होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विंध्याचल क्षेत्र के रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक मिश्र ने बताया कि नवरात्रि मेले से पहले गैस सिलेंडर की किल्लत की चर्चा से व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। मिश्र ने आशंका जताई कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो कई रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे यात्रियों को भी दिक्कतें होंगी। रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगरों और कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ने की चिंता जताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की तरह सामान्य है। पवन कुमार गंगवार ने बताया कि तेल कंपनियों के सर्वर में तकनीकी कारणों से अस्थायी समस्या आई थी, जिससे ऑनलाइन बुकिंग धीमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही बुकिंग तथा डिलीवरी की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके घर में पहले से गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो अतिरिक्त सिलेंडर लेने का प्रयास न करें और एजेंसी या गोदाम पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। उन्होंने प्रशासन का सहयोग करने और अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में मारपीट में घायल युवक की मौत:कप्तानगंज में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
    Next Article
    अभिनव त्यागी भदोही के नए एसपी बने:अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला, अभिनव त्यागी संभालेंगे कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment