Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिनव त्यागी भदोही के नए एसपी बने:अभिमन्यु मांगलिक का फतेहपुर तबादला, अभिनव त्यागी संभालेंगे कमान

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार देर शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल में भदोही जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का स्थानांतरण फतेहपुर जिले में कर दिया गया है। भदोही जनपद में अब गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक रहे अभिनव त्यागी को नए पुलिस कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिनव त्यागी जल्द ही भदोही में अपना कार्यभार संभालेंगे। अभिनव त्यागी मूल रूप से आगरा के निवासी हैं। उन्होंने बीटेक साइंस से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। वह 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। भदोही से पहले, अभिनव त्यागी कुशीनगर और गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें अपनी कार्यक्षमता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर किल्लत की खबरों पर प्रशासन सतर्क:मिर्जापुर में जिलाधिकारी बोले—स्टॉक पर्याप्त
    Next Article
    बलिया में 28 मार्च तक खाद्यान्न वितरण:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क अनाज मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment