Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर लेने जा रहे बाइकसवारों को थार ने रौंदा:बुलंदशहर में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; 27 अप्रैल को सजनी थी बारात

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव सराय तकिया में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला, जब गैस सिलेंडर लेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक बेकाबू थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हादसे में रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। एजेंसी पर नहीं मिल रहा था सिलेंडर हादसे में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गाँव चरोरा मुस्तफाबाद निवासी रोबिन पुत्र रमेश की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका साथी सौरभ पुत्र सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई सौरभ ने बताया कि वह गैस सिलेंडर लेने गांव जेहरा जा रहे थे कि अचानक से तेज रफ्तार थार कार वाला टक्कर मारकर भाग गया, मृतक के भाई का आरोप है कि गैस एजेंसी पर वह बार बार जा रहे थे, परन्तु गैस एजेंसी पर उनको सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। आरोपी थार चालक मौके से फरार घटना के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। 27 अप्रैल को सजनी थी बारात, उससे पहले ही उठी अर्थी मृतक रोबिन की शादी 27 अप्रैल को तय थी। घर में खुशियों की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। जिस आंगन में शहनाई बजनी थी। वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। परिवार ने बेटे की बारात का सपना देखा था, लेकिन अब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ रही है। रोबिन की होने वाली दुल्हन के सपने भी इस हादसे के साथ ही टूट गए। एक पल में खुशियां मातम में बदलीं गांव में हर आंख नम है और हर कोई इस हादसे से दंग है। दोस्त और रिश्तेदार, जो शादी में शामिल होने वाले थे, अब सभी गम में डूबे हुए हैं। एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं और पूरा परिवार बिखर गया। रोबिन की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 27 अप्रैल की तारीख जो खुशियों का दिन बनने वाली थी, अब जिंदगी भर का दर्द बन गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के एपीएन कॉलेज में हनुमान जयंती:छात्रों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया
    Next Article
    ODI World Cup 2011: फाइनल में 2 बार हुआ था टॉस, सचिन का टोटका, कितने में बिका धोनी का सिक्स वाला बैट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment