Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि, किल्लत पर AAP का प्रदर्शन:इटावा में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, बोले- छोटे व्यवसाय बंद होने की स्थिति में

    12 hours ago

    1

    0

    इटावा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर राकेश सिंह को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण लोगों को फिर से लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिससे उनकी घरेलू व्यवस्था पर सीधा दबाव बढ़ गया है। गैस कीमतों में बढ़ोतरी से छोटे कारोबारियों पर असर कार्यकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे आम जनता के साथ-साथ छोटे कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और कई जगह छोटे व्यवसाय बंद होने की स्थिति बन रही है। बुकिंग अवधि बढ़ाने पर उठाए सवाल पार्टी की पूर्व महासचिव ऋचा कुशवाह ने कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने बताया कि पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिन में हो जाती थी, जिसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। इससे साफ है कि गैस की आपूर्ति में समस्या बनी हुई है। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में रखी गईं मांगें आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू करने, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी देने और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार से स्पष्ट नीति घोषित करने की मांग की गई। प्रदर्शन में कई पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य, जिला महासचिव इकरार अहमद, पूर्व जिला महासचिव ऋचा कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामदत्त यादव, भरथना के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सत्यनारायण दोहरे, भारत सिंह, ओम प्रकाश सिंह और हरिशंकर वर्मा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:रावल सिंह बोले- विश्वगुरु का सपना दिखाकर सरकार गैस तक नहीं दे पा रही
    Next Article
    मेरठ में बच्चों के सामने मां ने की आत्महत्या:कमरे में फंदा लगाकर खत्म की जिंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment