Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौशाला से सामग्री चोरी, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो:पुलिस ने सामग्री बरामद की, कार्रवाई न होने पर की DM से शिकायत

    16 hours ago

    1

    0

    जिले के मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनेशपुर में गौशाला से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गौशाला में लगाई गई टीन चादरें और पाइप कथित मिलीभगत से हटाकर चोरी-छिपे बेचे जा रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामग्री को ले जा रहे लोगों को रोक लिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर साक्ष्य सुरक्षित किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बिना किसी आधिकारिक प्रस्ताव या सूचना के गौशाला की सामग्री हटाई गई। आरोप है कि करीब 5400 रुपये में टीन चादर और पाइप बेचे गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैटरी ई-रिक्शा पर लदी सामग्री को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाने में कई घंटे पंचायत चली, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव ने थाने में ग्राम प्रधान को बुलवाकर ग्रामीणों के सामने यह कहा कि प्रधान ने सामान बेचने की बात स्वीकार कर ली है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। इस पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि कोई चोरी स्वीकार कर ले तो क्या वह अपराध से मुक्त हो जाएगा? इस प्रश्न का जवाब न तो पुलिस की ओर से मिला और न ही पंचायत सचिव की ओर से। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी, अयोध्या को लिखित शिकायत भेजकर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गौशाला की अन्य सामग्रियों में भी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने का इंतजार है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हाईस्कूल मे 80 केंद्रों पर पहले दिन कुल 2115 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
    Next Article
    उन्नाव में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर:डीएम ने प्राकृतिक खेती, बाजार पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment