Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम के नए सदन की आधारशीला रखेंगे प्रधानमंत्री:काशी-गंगा की थीम पर आधारित, महापौर बोले- विकास का मॉडल होगा भवन

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम का नया सदन भवन बनाने की कवायद तेज हो गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री आगामी वाराणसी दौरे परइस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे, जिससे कार्य को गति मिलेगी। यह निर्माण कार्य 97 करोड़ रुपए की लागत से हाईटेक और भव्य सदन भवन का निर्माण कार्य 15 महीने में पूरा करना होगा। इस भवन को काशी के तर्ज पर काशी व गंगा की थीम पर बनाया जाएगा। इसके बनने से एक ही छत के नीचे मिलेंगी बैंक, डाकघर व पुलिस चौकी की सुविधाएं, महापौर, नगर आयुक्त व पार्षदों के लिए होंगे रूम। यहां भव्य और हाईटेक नगर निगम सदन भवन का निर्माण किया जाएगा। करीब 97 करोड़ (9699.65 लाख) रुपये की लागत से बनने वाला इस अत्याधुनिक भवन का मॉडल विशेष रूप से काशी और गंगा की थीम पर आधारित है, जिसकी बाहरी बनावट शिवलिंग की आकृति जैसी नजर आएगी। बनेगी G _ 4 बिल्डिंग महापौर ने बताया - वर्तमान में इसे जी-प्लस फोर (चार मंजिला) स्तर पर निर्मित किया जा रहा है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्र 21,858.01 वर्ग मीटर है। आवश्यकता पड़ने पर इसे भविष्य में सात मंजिला (जी-प्लस सेवन) तक विस्तार देने का भी विकल्प रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों रखे जाने की तैयारी है। जिसके लिए नगर निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे 19 फरवरी: आपके काम की खबर:LDA में जनता अदालत सुबह 10 बजे से, निराला नगर में सामूहिक विवाह उत्सव
    Next Article
    मथुरा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment