Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेट लगाने को लेकर विवाद में चले पत्थर, VIDEO:समझौते के बावजूद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, छतों से भी फेंकी ईंटें

    7 hours ago

    2

    0

    देवरिया शहर के चकिया मोहल्ले में गुरुवार को गेट लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, चकिया निवासी जितेश कुमार अपने मकान के सामने गेट लगा रहे थे। उनके पड़ोसी जदू पासवान ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे विवाद शुरू हुआ। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझौता कराया था। समझौते के बावजूद, गुरुवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पथराव में रमेश (45), गुड़िया (35) और मंजू देवी (35) घायल हो गईं। सभी घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:अवैध संबंध में किया था मर्डर, हत्या कर नदी में फेंका था शव
    Next Article
    सहारनपुर में 22 स्थानों से महिलाएं के लिए इमरजेंसी हेल्प:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आईसीसीसी में दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment