Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 22 स्थानों से महिलाएं के लिए इमरजेंसी हेल्प:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आईसीसीसी में दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नगर निगम और प्रशासन द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। अब महिलाएं शहर के 22 प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों से किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत एमरजेंसी कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इन स्थानों पर विशेष रूप से पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो गई है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) में नगर निगम से संबंधित महिलाओं को इस नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 के सहायक नोडल अधिकारी मोहित तलवार ने महिलाओं को बताया कि इन 22 स्थानों पर लगाए गए पीए सिस्टम में लाल रंग का पुश बटन दबाते ही कॉल सीधे आईसीसीसी कंट्रोल रूम से जुड़ जाती है। इसके बाद संबंधित थाने को तुरंत सूचना भेजकर मदद पहुंचाई जाती है। उन्होंने बताया कि आईसीसीसी में 24 घंटे पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ तैनात रहते हैं, जो लगातार निगरानी करते हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि महानगर में कुल 860 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 17 प्रमुख जंक्शन शामिल हैं, जैसे—पुरानी चुंगी, नवाब गंज चौक, घंटाघर, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, अग्रसेन चौक, दर्पण तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौराहा, मंडी समिति चौक, अंबेडकर चौक, सदर तिराहा, विश्वकर्मा चौक, राकेश केमिकल, दीवानी तिराहा, अनुपम स्वीट्स और सब्जी मंडी पुल। इसके अतिरिक्त चौक फव्वारा, एलाइड पेट्रोल पंप (अंबाला रोड), कुतुबशेर, बेहट अड्डा और भगत सिंह चौक पर भी सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए गए हैं। इस प्रकार कुल 22 स्थानों को इस सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा गया है। एनआईसी के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोहर ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आईसीसीसी से एक साथ सभी 22 स्थानों पर किसी भी प्रकार की घोषणा प्रसारित की जा सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भी लोगों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूक करें, ताकि शहर को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेट लगाने को लेकर विवाद में चले पत्थर, VIDEO:समझौते के बावजूद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, छतों से भी फेंकी ईंटें
    Next Article
    IPL में MI Vs PBKS-पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:मुंबई से रोहित-सैंटनर नहीं खेल रहे, डी कॉक और मयंक रावत को मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment