Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंदा पानी डालकर करते थे टप्पेबाजी, गैंग के 10 गिरफ्तार:बेगूसराय के रहने वाले हैं सभी आरोपी, बरामद हुई लग्जरी कार और 1 लाख से अधिक नकद

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गैंग एक दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी टप्पेबाज बेगूसराय, बिहार के रहने वाले हैं और गैंग बनाकर यूपी में टप्पेबाजी को अंजाम देते थे। ये लग्जरी कार से बैंकों के आस-पास रैकी करते थे। और जो नकद लेकर निकलता था। उसके ऊपर गंदा पानी या छोला डालकर उसके पास रखे पैसों की टप्पेबाजी कर लेते थे। फिलहाल सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेजा रहा है। इन सभी के ऊपर बिहार के कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। कैंट रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी इस संबंध में एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया - वरुणा जोन के कैंट थाने पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें दो आरोपी चिह्नित हुए थे। उनकी धर-पकड़ के लिए कैंट पुलिस और एसओजी टीम लगी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस को बीती रात सूचना मिली की कुछ टप्पेबाज जो गिरह बनाकर काम करते हैं कैंट स्टेशन से कहीं जाने के लिए मौजूद हैं। इसपर पुलिस ने घेराबन्दी कर एसओजी टीम के साथ 10 लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। गैंग बनाकर करते हैं टप्पेबाजी एसीपी ने बताया - सभी शातिर टप्पेबाज हैं। पकड़े गए टप्पेबाजों में जितेन्द्र मिश्रा निवासी बरौनी जिला बेगुसराय बिहार, मृत्युंजय कुमार सिंह निवासी बीहट जीरोमाईल थाना बरौनी बेगूसराय बिहार, कुनाल कुमार तिवारी निवासी बरौनी बस स्टैण्ड थाना फुलवरिया जनपद बैगूसराय बिहार, राजू पाण्डेय निवासी टेघरा दनियालपुर थाना टेघरा जिला बेगूसराय बिहार, राजेश्वर तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार, राहुल तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा थाना फुलवरिया जिला बेगूसराय बिहार, सूरज तिवारी निवासी बरौनी बस स्टैण्ड सोकहरा थाना फुलवरिया जिला बेगुसराय बिहार, संजय तिवारी निवासी बरौनी सोकहरा बस स्टैण्ड थाना फुलवरिया बेगूसराय बिहार उम्र, मुकुल तिवारी निवासी सोकहरा बरौनी थाना फुलवरिया बेगुसराय और रिक्की तिवारी उर्फ अनिकेत तिवारी निवासी सोकहरा बरौनी थाना पुलि बेगुसराय बिहार के निवासी हैं। गंदा पानी डालकर करते थे टप्पेबाजी एसीपी ने बताया - पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया - ये अलग-अलग शहरों में टप्पेबाजी करते हैं। कई जगह गैंग की तरह काम करते हैं। ये होटल में आ कर रुकते है और आस-पास के बैंकों की रेकी करते हैं। वहां जो व्यक्ति पैसे लेकर निकलता है। उसपर छोले का पानी या गंदा पानी डाल देते हैं। उसे साफ करने के लिए ये लोग खुद ही भीड़ लगाते हैं और उनका साथी पैसे लेकर गायब हो जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत 'हक की बात' कार्यक्रम:छात्राओं ने अधिकारियों से की शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा; 20 महिलाएं सम्मानित
    Next Article
    जलेसर सीट पर कौन मजबूत, विधायक संजीव या कोई और:सपा से रंजीत सुमन या राजकुमारी? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment