Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांधीजी पर आपत्तिजनक रील बनाकर पोस्ट की, महिला इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स, सूरत पुलिस का एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    सूरत में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने महिला इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार सूरत पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सिमरन पटेल (47) के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। 1 अक्टूबर को रील अपलोड की पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने 1 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से 6 बजे के बीच इंस्टाग्राम पर यह रील अपलोड की थी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंति थी। इसके बाद एक नागरिक ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम ब्रांच की प्रेस नोट के अनुसार, सिमरन पटेल सूरत के अडाजण इलाके की रहने वाली हैं। वह गृहिणी हैं। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया पुलिस ने बताया कि रील में 500 रुपए के नोट पर गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया गया था। इसमें आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं। रील में यौन संकेत वाले इशारे भी किए गए थे। सिमरन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल व तकनीकी सबूतों की जांच की। इससे उन्हें सिमरन की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिली। पुलिस ने क्लिप पोस्ट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी सूरत पुलिस ने अपने X हैंडल पर कंटेंट क्रिएटर का 'पहले और बाद' का क्लिप पोस्ट करके उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी - पहले क्लिप में वह करेंसी नोट पकड़े हुए दिख रही थी और दूसरे में उसे हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया। हालांकि पुलिस के वीडियो में सिमरन वीडियो पोस्ट करने के लिए माफी मांगते भी दिख रही हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह रील कब और किस मकसद से बनाई गई थी और इसे सोशल मीडिया पर कैसे फैलाया गया। पुलिस ने उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आपत्तिजनक कंटेंट पर चेतावनी दी पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें या बिना पुष्टि वाली सामग्री न फैलाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि फर्जी या आपत्तिजनक रील और पोस्ट मिलने पर अधिकारियों को जानकारी दें। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को राष्ट्रीय हस्तियों, धार्मिक प्रतीकों या सामाजिक प्रतीकों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक सामग्री बनाने और शेयर करने से भी चेताया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी गतिविधियां गैरकानूनी हैं और इनके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर:बोलीं- तकनीक का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी का जताया आभार अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प.बंगाल की दो सीटों पर कल उपचुनाव:15 साल में पहली बार ममता न सीएम-विधायक, न उम्मीदवार; तमिलनाडु-असम-पुडुचेरी में भी वोटिंग
    Next Article
    19 विपक्षी दल कल दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे:SIR का विरोध, संसद से मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment