Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गवाही के लिए रिटायर्ड दरोगा को लेकर आई अमेठी पुलिस:मर्डर के मामले में बयान देने में कर रहे थे आनाकानी, कोर्ट ने पेंशन रोकी थी

    5 hours ago

    1

    0

    मूलगंज थानाक्षेत्र में हत्या के मामले में गवाही न देना रिटायर्ड दरोगा को महंगा पड़ गया। हाईकोर्ट की निगरानी में सुने जा रहे मामले में मंगलवार को अमेठी पुलिस उन्हें लेकर एडीजे- 11 की कोर्ट पहुंची, जहां उनके बयान दर्ज कराए गए। बयान दर्ज होने के बाद रिटायर्ड दरोगा को जाने दिया गया। बयान देने के लिए न आने पर कोर्ट ने दरोगा की पेंशन रोक दी थी। मई 2023 को लेनदेन के विवाद में मारी गई थी गोली परेड के अस्पताल रोड नवाब इब्राहिम का हाता निवासी सानिस ने मूलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 26 मई 2023 की रात करीब 9:30 बजे छोटे भाई सैफ उर्फ भोलू को क्षेत्र में रहने वाले सलमान उर्फ काना, उसका भाई अतीक, जीतू उर्फ कादर खान अपने 4 से 5 साथियों के साथ लाल वाल गली नया चौक में बुलवाया और पेट में गोली मार दी। उसका भाई से पैसों के लेनदेन का विवाद था। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले को हाईकोर्ट मॉनीटर कर रहा है। मृतक का पंचायतनामा भरने वाले तत्कालीन रिटायर्ड दरोगा ननकऊ सरोज को कोर्ट लगातार बयान दर्ज कराने के लिए बुला रही थी। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी वह बयान दर्ज कराने नहीं आए। 3 अप्रैल को कोर्ट ने अमेठी SP से मांगा था जवाब जिसके बाद 16 फरवरी को पेंशन रोकने के आदेश किए गए। 3 अप्रैल को अमेठी एसपी को पत्र लिखकर कोर्ट ने जवाब मांगा था कि पेंशन रोकी गई या नहीं। इसके साथ ही प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र भेजा था। एडीजीसी ने बताया कि मंगलवार को अमेठी पुलिस रिटायर्ड दरोगा ननकऊ सरोज को लेकर कोर्ट पहुंची थी। उनके बयान दर्ज कराने के बाद जाने दिया गया। रिटायर्ड दरोगा की पेंशन अभी रुकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव कल कानपुर दौरे पर:नौबस्ता के गल्ला मंडी में श्रद्धांजलि सभा, कानपुर देहात में शादी समारोह में होंगे शामिल
    Next Article
    आंबेडकर जयंती पर स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव होगा:कानपुर में BJP की बैठक, मण्डल और बूथ स्तर पर टीम बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment