Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवध करने वालों के एनकाउंटर हो रहे:बागपत पहुंचे गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष बोले- दूसरे राज्यों के हाल देखिए

    1 hour ago

    1

    0

    गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल बागपत पहुंचे। उन्होंने बागपत कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में गोवंशों के रखरखाव को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और इनका कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गोवंशों को लेकर बहुत गंभीर है। गौशालाओं में सही इंतजाम किए गए हैं। अगर कोई कमी है तो उसे भी ठीक किया जा रहा है। बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह गोवंश को न छोड़े। अगर मजबूरी में छोड़ना पड़े, तो उन्हें गौशाला पहुंचाएं। सरकार गोवंशों के लिए अच्छी व्यवस्था कर रही है। बागपत की कई गौशालाओं में फैली अव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि लगातार कोशिश की जा रही है। गोवंशों के रखरखाव और गौशालाओं की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो साधु-संत गोवंशों के रखरखाव और सुविधाओं पर सवाल उठाते हैं, वे दूसरे राज्यों में जाकर देखें कि वहां क्या हाल है। उत्तर प्रदेश में गोवंशों के रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोवध करने वालों के साथ पुलिस क्या कर रही है, यह आप जानते हैं। उत्तर प्रदेश में गोवध करने वालों के लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने हर व्यक्ति से इस बात को गंभीरता से समझने और गोवंशों से जुड़ाव रखने को कहा। साथ ही गौशालाओं में सरकार के साथ मिलकर ध्यान देने का काम करने की अपील की। महेश कुमार ने बताया कि सरकार गोवंशों की देखरेख और गौशालाओं को लेकर इतनी गंभीर है कि गो तस्करों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। उत्तर प्रदेश से 5 किलो गोमांस भी बाहर नहीं जा रहा है। यह सरकार की गंभीरता है और हर व्यक्ति को गोवंशों की देखरेख में भागीदार बनना चाहिए। महेश कुमार ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:इस्कॉन मंदिर के बाहर 1KM लंबी लाइन, भजनों पर झूम रहे भक्त; कान्हा का महाभिषेक होगा
    Next Article
    जन्माष्टमी पर कान्हा की झांकियों में दिखा सेना का शौर्य:पहलगाम हमले से सर्जिकल स्ट्राइक तक का प्रदर्शन, प्रयागराज में मंदिर और थाने सजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment